//BREAKING//
Loading...

Ideas

odisha : कांटाबांजी में विश्व शांति श्री विष्णु महायज्ञ, 17 दिसंबर से भव्य कलश यात्रा...

odisha : कांटाबांजी में विश्व शांति श्री विष्णु महायज्ञ, 17 दिसंबर से भव्य कलश यात्रा...


कांटाबांजी,(आशीष अग्रवाल): पश्चिम ओडिशा के बलांगीर जिले के कांटाबांजी में धर्म, सेवा, संस्कृति, सद्भाव और विश्व शांति के संदेश को लेकर आगामी 17 से 22 दिसंबर 2026 तक “विश्व शांति महायज्ञ श्री विष्णु ” का आयोजन किया जाएगा।

Ad..


महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर 17 दिसंबर की शाम भव्य भाग्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।आयोजन संबंधी प्रचार-पोस्टर के अनुसार, कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए आलीशान होटल तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

Ad..



आयोजन में महामंडलेश्वर श्री सच्चिदानंद शास्त्री एवं आचार्य श्री भूपेंद्र जी की प्रमुख भूमिका रहेगी।17 से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महायज्ञ एवं कलश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।आयोजन का संदेश “धर्म की ज्योति से जलेगा विश्व का हर कोना” रखा गया है। 

आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ समाज में सेवा, संस्कृति, आपसी सद्भाव और विश्व शांति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।महायज्ञ के आयोजन में अध्यक्ष लक्ष्मण बाग, सचिव बिनोद झरबलिया, कोषाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक छापड़िया सहित प्रदीप नारायण खंडेलवाल... 

अनिल अग्रवाल रूबी, वेदव्यास नाग, राजेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सह-सचिव अशोक शर्मा, किशोर बारीक, पवन शर्मा, राजू छापड़िया, चिन्मय जोशी तथा सह-कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सोनी और ललित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

वहीं सलाहकार समिति में विजय शर्मा, बरियम सिंह सलूजा, श्रीकर मिश्र (बलांगीर), हरिनारायण पुजारी (बलांगीर), रामु जिंदल, अमरचंद शर्मा, गोपाल जैन, राजू अग्रवाल बाणिया, रामभज अग्रवाल (उमरकोट), मुरारी लाल अग्रवाल (केसिंगा)....

अमरजीत सिंह सलूजा, गोपाल शर्मा, किशन अग्रवाल, सुंदर अग्रवाल, राजू शर्मा, दिलीप अग्रवाल, अरुण आर्य, राजेश पंडित, दिनेश छापड़िया, ब्रज मोहन जायसवाल, परमानंद पटेल, आनंद अग्रवाल, घनश्याम गहिर, सुनील मेडिकल, नारायण अग्रवाल, कृष्ण टायर, सुनील शर्मा, सुरेश लाठ, आशीष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।महायज्ञ को लेकर कांटाबांजी शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनने की उम्मीद है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments