//BREAKING//
Loading...

Ideas

odisha : मानस भवन में गरबा-डांडिया की समापन संध्या, पारंपरिक रंगों में रंगा कांटाबांजी...

odisha : मानस भवन में गरबा-डांडिया की समापन संध्या, पारंपरिक रंगों में रंगा कांटाबांजी...


कांटाबांजी :भक्ति, संस्कृति और उत्साह के रंगों से सराबोर कांटाबांजी में गरबा-डांडिया की शानदार समापन संध्या आयोजित हुई। श्रीराम मंदिर स्थित मानस भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक नृत्य के जरिए उत्सव को यादगार बना दिया।

          Ad..


रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने संगीत की धुन पर गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों और आकर्षक उपहारों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

Ad..


कार्यक्रम को सफल बनाने में राम मंदिर सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल और सचिव राजू शर्मा के सहयोग से आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। संतोष लाठोरिया सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

      Ad..


सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सचिव खुशबू डालमिया, कोषाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, नैना शर्मा और निशा खेमका ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

वहीं, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष पूनम खंडेलवाल, सचिव अनीता डालमिया, कोषाध्यक्ष संगीता झरवालिया, ममता डालमिया और संतोषी जैन सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

गरबा-डांडिया की समापन संध्या में कांटाबांजी उपकारागार के जेलर जसकेतन प्रधान, पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन सोनी, राम मंदिर समिति के सचिव राजू भाई शर्मा तथा ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

गरबा और डांडिया नाइट केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी बनी। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से मानस भवन में उत्सव का खुशनुमा माहौल बना रहा और कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों के बीच सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments