//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : जनवरी 2027 में गांडा महासमाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित...

CG news : जनवरी 2027 में गांडा महासमाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित...


रायपुर (ओसीएन): गांडा समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक अधिकारों की रक्षा तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर राष्ट्रीय गांडा महासमाज ने जनवरी 2027 में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया है।

           Ad..


शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह में राष्ट्रीय गांडा महासमाज के राष्ट्रीय प्रभारी बनमाली छुरा के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से गांडा समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। 

Ad..


इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा के प्रसार, रोजगार के अवसरों, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा समाज की भावी दिशा को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

Ad..


महासमाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस अधिवेशन के माध्यम से समाज की एकजुटता को मजबूत करने और विकास की दिशा में ठोस पहल करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी बनमाली छुरा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास के दौरान गांडा समाज के प्रमुख सांस्कृतिक पर्व ‘नुआखाई’ का उल्लेख किए जाने को समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। 

उन्होंने राष्ट्रपति के उद्बोधन का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्वारा समाज की सांस्कृतिक परंपरा का उल्लेख किया जाना समाज के लिए सम्मान और गर्व की बात है।इस अवसर पर महासमाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया। 

समाजजनों ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा नुआखाई पर्व का उल्लेख किए जाने से देशभर में निवासरत गांडा समाज के लोगों को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा मिली है।

बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही जनवरी 2027 में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने तथा देशभर के समाजजनों को एक मंच पर लाने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर सहमति व्यक्त की गई।

राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से गांडा समाज की एकजुटता, सामाजिक अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments