//BREAKING//
Loading...

Ideas

odisha news : सम्बलपुर मंडल में 88वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन...

odisha news : सम्बलपुर मंडल में 88वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन...


सम्बलपुर : सम्बलपुर मंडल में 88वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सम्बलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुबाष सी. चौधरी ने की।बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल में राजभाषा के रूप में हिंदी के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

           Ad..


उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने रेल कर्मचारियों को अधिकाधिक कार्यालयीन पत्राचार एवं दैनिक कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न उपाय सुझाए।

इस अवसर पर सम्बलपुर मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी-सह-अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री मंजीत सिंह सनसनवाल ने गत तिमाही के दौरान संचालित राजभाषा संबंधी गतिविधियों के बारे में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। 

उन्होंने कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मंडल द्वारा की गईं विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा कर्मचारियों को राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्बलपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया तथा राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के संबंध में अपने विचार साझा किए।सम्बलपुर मंडल के प्रभारी राजभाषा अधिकारी, श्री विकास कुमार चंदन ने कार्यक्रम का समन्वय किया।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments