//BREAKING//
Loading...

Ideas

खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा...

खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा...


New Delhi : खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि पांच उड़ानें जयपुर और चार लखनऊ भेजी गईं जबकि एक-एक उड़ान अहमदाबाद और चंडीगढ़ भेजी गई। 

Ad..


अधिकारी ने बताया कि इन उड़ानों को अपराह्न 3:30 बजे से पांच बजे के बीच दूसरे हवाई अड्डों की ओर भेजा गया। शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानें आती-जाती हैं।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments