//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने...

CG news : कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने...


कोरबा : पुराने बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े दो शातिर ठगों ने महिला से करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने उतरवा लिए। महिला से दो युवकों ने एक होटल का पता पूछा इस पर महिला युवकों के साथ होटल दिखाने जाने लगी। 

       Ad..


महिला के अनुसार वह युवकों के सम्मोहन में आ गई और खुद सोने की चेन और चार अंगूठियां उतरवाकर युवकों को दे दिया जिसे रुमाल में बांधकर दोनों फरार हो गए।बताया गया कि राताखार निवासी एक महिला खरीदारी के लिए निकली थी।

Ad..



पुराने बस स्टैंड के पास दो युवकों ने महिला से एक होटल का पता पूछकर अपनी बातों में उलझाया और मेन रोड से अंदर गली की ओर ले गए। यहां सूने स्थान पर महिला ने अपनी सोने की चेन और चार अंगूठियां उतार युवकों को दे दीं। ठगों ने गहनों को रुमाल में बांधा और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने पति को बुलाया और दोनों सिटी कोतवाली पहुंचे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों संदिग्ध महिला से बातचीत करते दिखाई दिए हैं।

पुलिस ने आसपास के होटल और लाज में भी उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। महिला के अनुसार चेन और चारों अंगूठियों का कुल वजन करीब 40 से 50 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments