//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : बिलासपुर में दही हांडी बांधने 30 फीट ऊंचे गेट पर चढ़ा था युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत...

CG news : बिलासपुर में दही हांडी बांधने 30 फीट ऊंचे गेट पर चढ़ा था युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत...


बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी बांधने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 19 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक के पास शुक्रवार दोपहर हुआ था। गंभीर हालत में युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार तड़के करीब 3:50 बजे उसने दम तोड़ दिया।

Ad..



सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा राजीव गांधी चौक के पास रहने वाले रेहान खान(19) आटो चलाते थे। उनके पिता कल्लू खान की पहले ही मौत हो गई है। रेहान परिवार में कमाने वाला था और खुद का आटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में एक छोटी बहन और एक भाई है।

Ad..



30 फीट ऊंचे गेट पर चढ़कर बांध रहा था दही हांडी : 

शुक्रवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्ग पर लगे करीब 30 फीट ऊंचे गेट पर चढ़कर रेहान दही हांडी बांधने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गेट के ऊपरी हिस्से में लटक गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद युवकों ने तत्काल सीढ़ी की व्यवस्था की और किसी तरह रेहान को नीचे उतारा। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार भोर में उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दही हांडी आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments