//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : प्रदेश में स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 416 पहुंचा,एक्टिव केस 134, रायपुर में 176 संक्रमित...

CG news : प्रदेश में स्वाइन फ्लू मरीजों का आंकड़ा 416 पहुंचा,एक्टिव केस 134, रायपुर में 176 संक्रमित...


रायपुर : प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 9 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 416 हो गई है। इनमें 134 मरीज सक्रिय हैं।

       Ad..


स्वास्थ्य विभाग के 12 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार 90 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 44 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।राज्य सर्विलेंस इकाई-आईडीएसपी के अनुसार पिछले 24 घंटे में गरियाबंद और रायगढ़ में तीन-तीन नए मरीज मिले हैं। 

Ad..


दुर्ग, कोरबा और कोरिया में एक-एक मरीज की पहचान हुई है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य जिलों में नए मरीज नहीं मिले हैं।प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 176 मरीज रायपुर में मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 49 और बिलासपुर में 42 मरीज सामने आए हैं।

कोरबा में 24, रायगढ़ में 18, महासमुंद में 17 और राजनांदगांव में 11 मरीज मिले हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों के 12 मरीज भी प्रदेश के आंकड़ों में शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के बीच सर्दी, खांसी और तेज बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments