मनौना धाम के महंत श्री ओमेंद्र चौहान का ओडिशा दौरा ; उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब...
कांटाबांजी : ओडिशा के बलांगीर जिले के कांटाबांजी शहर में दो दिवसीय पवित्र जल वितरण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
Ad..
उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित मनौना धाम के महंत श्री ओमेंद्र चौहान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।श्री श्यामजी मंदिर ट्रस्ट, कांटाबांजी की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में महंत श्री ओमेंद्र चौहान ने स्वयं श्रद्धालुओं को पवित्र जल वितरित किया।
भगवान श्री श्याम बाबा के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मनौना धाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रोगों में लाभ मिलने संबंधी कई दावे साझा किए गए हैं।
इनमें कैंसर, पैरालिसिस, किडनी रोग, हृदय संबंधी समस्याओं सहित अन्य गंभीर बीमारियों में लाभ मिलने के दावे शामिल हैं। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
ओडिशा के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांटाबांजी पहुंचे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक माहौल में आशीर्वाद प्राप्त कर अपने सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव कैलाश अग्रवाल तथा श्याम युवा मंडली के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महंत श्री ओमेंद्र चौहान के साथ उनके मीडिया प्रभारी श्यामेंद्र चौहान, वेदपाल सिंह, सेवक धीरेंद्र चौहान, अजय चौहान और अजीत सिंह सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।
Edited by k.s thakur...



0 Comments