//BREAKING//
Loading...

Ideas

आंध्र प्रदेश में महिला के कपड़े उतारने के मामले में TDP नेता सहित आठ गिरफ्तार...

आंध्र प्रदेश में महिला के कपड़े उतारने के मामले में TDP नेता सहित आठ गिरफ्तार...


अमरावती। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 10,000 रुपये की रिश्वत देने से इनकार करने पर एक महिला के कपड़े उतारने और उसके परिवार पर हमला करने के आरोप में टीडीपी के एक नेता और उनके परिवार के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ad..



मल्लेला वेंकटा रमना मूर्ति गुंटूर शहर के नगरमपालेम में सत्ताधारी टीडीपी से जुड़े एक वार्ड सेक्रेटरी हैं। पुलिस के अनुसार, मूर्ति ने 15 जुलाई को नागेश्वर राव नाम के एक व्यक्ति से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। राव ने इससे इन्कार कर दिया, जिसके बाद उनकी पत्नी पर हमला किया गया।

अधिकारी ने बताया, "हमने आरोपित मूर्ति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया और शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया। हम उन्हें अदालत में पेश करेंगे।"

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को राव घर के सामने पानी का बोर ठीक करवा रहे थे, उसी समय मूर्ति वहां पहुंचे और रिश्वत मांगी, लेकिन राव ने मना कर दिया क्योंकि यह उनके घर का काम था और वे इसे निजी खर्च पर करवा रहे थे। राव से मूर्ति उलझ पड़े, लेकिन उनका बेटा बाहर आया और उन्हें अंदर ले गया।

हालांकि, रात करीब आठ बजे मूर्ति अपने आठ रिश्तेदारों के साथ वापस आए और राव व अन्य लोगों पर हमला करने लगे। इस हाथापाई के दौरान उन्होंने राव की पत्नी के कपड़े भी उतार दिए।(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments