CG news : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ईओडब्ल्यू हिरासत में, कोयला लेवी सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों में पूछताछ जारी...
रायपुर : पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने हिरासत में ले लिया है।
Ad..
इस मामले में आरोपित रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से फरार थे।अधिकारियों ने बताया कि ईओडब्ल्यू द्वारा कोयला लेवी प्रकरण में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रामगोपाल अग्रवाल के विरुद्ध माननीय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।सूर्यकांत तिवारी के पास से जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्री प्राप्त हुई है।
अब तक की विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त राशि रामगोपाल अग्रवाल द्वारा कांग्रेस भवन में प्राप्त की गई थी। इस संबंध में डायरी एंट्री, धनराशि के स्रोत, राशि पहुंचाने वाले व्यक्तियों, प्राप्तकर्ता एवं उपयोग से संबंधित बिंदुओं पर रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है।
शराब प्रकरण में भी अनवर ढेबर एवं उसके लोगों द्वारा करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए जाने के तथ्य सामने आए हैं। धान से जुड़े प्रकरण में भी रोशन चंद्राकर द्वारा करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए जाने के तथ्य सामने आए हैं।
कोयला लेवी प्रकरण में उनकी भूमिका, संपर्कों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। कोयला लेवी प्रकरण के साथ-साथ शराब प्रकरण धान से जुड़े प्रकरण एवं अन्य संबंधित मामलों में पूछताछ की जाएगी।
रामगोपाल अग्रवाल के पुत्र वैभव अग्रवाल से भी ईओडब्ल्यू द्वारा पिछले दो दिनों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ईओडब्ल्यू द्वारा कोयला लेवी प्रकरण में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों, जब्त डायरी एवं अन्य उपलब्ध सामग्री के संबंध में उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इन मामलों में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध सामग्री के आधार पर उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। शराब प्रकरण में भी अब तक की विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि अनवर ढेबर एवं उसके लोगों द्वारा करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए गए थे।
इस संबंध में राशि की डिलीवरी, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, प्राप्त राशि के उपयोग एवं अन्य जुड़े हुए बिंदुओं पर भी उनसे पूछताछ की जाएगी।इसी प्रकार धान से जुड़े प्रकरण में भी रोशन चंद्राकर द्वारा करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए जाने संबंधी तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।
इस संबंध में राशि के संग्रहण, परिवहन, प्राप्ति, उपयोग एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ की जाएगी।
Edited by k.s thakur...



0 Comments