CG news : सुकमा के पोलमपल्ली में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, ईसाई परिवारों के घर तोड़े जाने का आरोप, गांव में तनाव...
कोंटा : जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमपल्ली स्थित पटेलपारा में पूजा-पाठ को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। आरोप है कि ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की गई।
Ad..
जिसके बाद पुलिस - प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत की जा रही है।मंगलवार को पोलमपल्ली गांव के पटेल पारा में तीन ईसाई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है, जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक धान बुआई के अवसर पर एक बार फिर पूजा-पाठ को लेकर विवाद शुरू हो गया।विवाद बढ़ने पर तनाव की स्थिति बन गई और ईसाई परिवारों के घरों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप सामने आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और लोगों को शांति बनाए रखने की समझाइश दे रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले गांव के तीन परिवारों ने धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपनाया था। उसके बाद गांव में आपसी विवाद हुआ। इसके बाद गांव के लोगों के बीच आपसी सहमति से 6 वर्ष पूर्व एक बैठक हुई थी।
उस बैठक में लिए गए समझौते के तहत इन परिवारों को सार्वजनिक रूप से पूजा-पाठ करने से रोका गया था।जानकारी के मुताबिक गांव के विवाद होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। ओर दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है।
Edited by k.s thakur...



0 Comments