भारत-बांग्लादेश सीमा पर फिर तनाव, 9 बांग्लादेशी नागरिकों को BGB ने वापस लेने से किया इनकार...
गुवाहाटी। असम के मनकाचर सेक्टर में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। नो-मैन्स लैंड (दोनों देशों के अधिकार क्षेत्र से बाहर की भूमि) में 9 बांग्लादेशी नागरिक फंसे हुए हैं। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) इन नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर रहा है।
Ad..
फ्लैग मीटिंग बेनतीजा..
रविवार को फैला तनाव..
रविवार को मनकाचर इलाके में जब 9 व्यक्ति नो-मैन्स लैंड में फंसे पाए गए, तो तनाव बढ़ गया। एक वायरल वीडियो में उनमें से एक व्यक्ति साफ तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, 'हम बांग्लादेशी नागरिक हैं।
काम के सिलसिले में भारत आए थे। हमारे पास दस्तावेज हैं। भले ही हमें मार दिया जाए और नदी में फेंक दिया जाए, हम भारत नहीं जाएंगे।' अन्य वीडियो में इन लोगों को रोते हुए भी देखा गया है।
BSF की सख्ती..
BSF ने हाल के दिनों में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे कई बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा है। पिछले हफ्ते असम पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई में 21 घुसपैठियों को रोका गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई की सराहना की।
Edited by k.s thakur...



0 Comments