//BREAKING//
Loading...

Ideas

मणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग...

मणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग...


इंफाल। मणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। नगा नागरिकों के लिए न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों लोग इंफाल में सड़कों पर उतरे। अगवा किए गए नगा नागरिकों के हाल ही में शव मिले थे।

              Ad..


'ऑल नगा स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर' द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तंगखुल बैपटिस्ट चर्च से इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग स्थित मणिपुर बैपटिस्ट चर्च तक मार्च निकाला और इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान जब पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का काफिला नार्थ एओसी क्षेत्र से गुजरा, तब प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए नारेबाजी तेज कर दी।

एएनएसएएम के अध्यक्ष थंगतेशांग मारिंग ने कहा कि यह प्रदर्शन छह नागरिकों की हत्या को लेकर जनता के गुस्से को दर्शाता है। हम उन छह नगा नागरिकों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं...

जिन्हें 13 मई को लीलोन वैफेई गांव से अगवा किया गया तथा लगभग एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और फिर बाद में उनकी हत्या कर दी गई। इन छह व्यक्तियों के शव 10 जून को बरामद किए गए थे।(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments