एजुकेशन सिस्टम में होने वाला है बड़ा बदलाव? पीएम मोदी के साथ कई राज्यों के सीएम तय करेंगे शिक्षा का नया एजेंडा...
नई दिल्ली। ऐसे समय जब पूरे देश में पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं से देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा गर्म है तब पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली एक अहम बैठक में देश में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम विषयों पर विमर्श होने जा रहा है।
Ad..
11 जून को नीति आयोग की बैठक..
शिक्षा व्यवस्था पर गहन चर्चा..
मुख्यमंत्रियों से परामर्श लेंगे पीएम मोदी..
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद हो रही इस बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, केरल के सीएम वी. डी. सतीशन और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय इसमें पहली बार हिस्सा ले सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक को मई, 2026 में पीएम मोदी की उनके मंत्रिमंंडल के सभी सदस्यों के साथ और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ हुई अलग अलग बैठकों के संदर्भ में भी देखना चाहिए।
उक्त बैठकों में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों को दूर करने के लिए रिफॉर्म एक्सप्रेस व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्यों के स्तर पर कारोबार करने की राह की अड़चनों को दूर करने को प्राथमिकता के तौर पर लेने की बात कही थी।
मुख्य सचिवों की बैठक में कई ऐसे फैसले किये गये थे जिनको लेकर अब मुख्यमंत्रियों के साथ विमर्श किया जाएगा। इसमें वामपंथी हिंसा से मुक्त कराये गये जिलों व क्षेत्रों के लिए विशेष कार्यक्रम व योजनाओं को लागू करना भी शामिल है। कुछ विषयों पर नीति आयोग की तरफ से तैयार किये गये प्रेजेंटेशन भी दिए जाने की संभावना है।
Edited by k.s thakur...



Post a Comment