//BREAKING//
Loading...

Ideas

संबलपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस का आयोजन...

संबलपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस का आयोजन...


संबलपुर : आज संबलपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया गया।  03 से 09 जून 2026 तक जागरूकता अभियान चलाया गया। 

      Ad..


विभिन्न मानव युक्त समपारों, पेट्रोल पंपों, साप्ताहिक बाजार स्थानों और आस-पास के गांवों में रेल उपयोगकर्ताओं को पर्चे, पोस्टर, स्टिकर वितरित कर सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मंडल द्वारा गतिविधियां किया गया। 

मानेश्वर में मानवयुक्त समपार ST-12 पर भारत स्काउट और गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। संबलपुर मंडल के संरक्षा विभाग के कर्मचारियों , सड़क परिवहन अधिकारियों, सोशल स्टार क्लब...

संबलपुर के सदस्यों के साथ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री लिंगराज गड़तिया ने समपार फाटकों पर संरक्षा उपायों और निर्देशों के संबंध में मानवयुक्त समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को सुझाव दिए। 

इस अवसर पर संबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुभाष चंद्र चौधरी ने सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की वे संरक्षा नियमों का पालन करें और समपारों पार करते समय सतर्कता और सावधानी बरतें।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments