CG news : रायगढ़ में दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, ड्राइवर की जलने से मौत...

CG news : रायगढ़ में दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, ड्राइवर की जलने से मौत...


रायगढ़  : तमनार थाना क्षेत्र के झिकाबहाल के पास मंगलवार शाम दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रेलर का चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Ad..



सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकाबहाल में शाम करीब 7:40 बजे दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने एक ट्रेलर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से एक चालक वाहन के भीतर ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

आग लगने और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर का परिणाम माना जा रहा है। जिसमें वाहनों के वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगने का कयास लगाया जा रहा है।

कुछ माह पहले रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग स्थित कुरकुट नदी पुल पर भी दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई थी। उस हादसे में भी एक चालक की वाहन के भीतर फंसकर मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने भारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post