//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : राज्य में उमस के बीच मानसून अभी भी दूर, अगले पांच दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट...

CG news : राज्य में उमस के बीच मानसून अभी भी दूर, अगले पांच दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट...


रायपुर  : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां प्रदेशवासियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की एंट्री को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। 

Ad..



मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस वजह से कई इलाकों में तेज उमस और गर्मी का अहसास हो रहा है। 

हालांकि, इस गर्मी के बीच ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज अंधड़ और मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है।

मौसम विभाग की चेतावनी: राज्य में मानसूनी हलचल बढ़ने के कारण आगामी 5 दिनों तक पूरे क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 

इस दौरान कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने (लाइटनिंग) और तेज रफ्तार हवाओं (गुस्टी विंड) के साथ लगातार बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और इलेक्ट्रॉनिक खंभों से दूर रहने को कहा गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में बड़ी गिरावट आने और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments