CG news : हाई कोर्ट के आदेश पर भिलाई में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, अब यहां गरीबों के लिए बनेंगे घर...
भिलाई : भिलाई नगर पालिक निगम ने राधिका नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित मदरसे को जमींदोज कर दिया है।
Ad..
हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने यह कदम उठाया। इस दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर...
पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, राधिका नगर के जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है।
इस भूमि को मुक्त कराने के लिए पूर्व में अवैध कब्जाधारियों को कई बार बेदखली के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जगह खाली नहीं की गई। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी किए थे।
भिलाई नगर निगम का अवैध कब्जों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का एक लंबा इतिहास रहा है। इससे पहले निगम ने सुपेला गदा चौक और वैशाली नगर के मुख्य मार्गों से करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराया था।
इसके अलावा, नेहरू नगर और भिलाई-३ क्षेत्र में भी तालाबों के किनारे और ग्रीन बेल्ट में किए गए पक्के कमर्शियल अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर गरज चुका है।
अवैध मदरसा ढहाए जाने के बाद अब इस पूरी खाली जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना या राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत गरीबों के लिए बहुमंजिला पक्के मकानों का निर्माण तेजी से शुरू किया जाएगा।
निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का धार्मिक या व्यावसायिक अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।
Edited by k.s thakur...



0 Comments