//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : नवा रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का महाकुंभ: सेंध लेक में राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग चैम्पियनशिप का शानदार आगाज...

CG news : नवा रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का महाकुंभ: सेंध लेक में राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग चैम्पियनशिप का शानदार आगाज...


रायपुर :  नवा रायपुर के सुरम्य सेंध लेक में शुक्रवार से 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका चैम्पियनशिप' का रोमांचक सफर शुरू हो गया है। भारतीय कायाकिंग कैनोइंग और छत्तीसगढ़ कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। 

      Ad..


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर विधिवत स्पर्धा की शुरुआत की घोषणा की।इस राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए देश के 24 राज्यों से लगभग 800 उत्कृष्ट खिलाड़ी और खेल अधिकारी राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। 

इस घरेलू मैदान पर मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से भी 45 प्रतिभावान खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।आयोजन समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के कड़े मानकों को पूरा करने के लिए कम से कम एक किलोमीटर लंबा सीधा और बाधा रहित वाटर ट्रैक होना अनिवार्य होता है। 

रायपुर का पारंपरिक बूढ़ातालाब इस विशिष्ट तकनीकी आवश्यकता को पूरा नहीं कर पा रहा था, यही वजह है कि इस भव्य प्रतियोगिता का वेन्यू नवा रायपुर स्थित सेंध लेक को बनाया गया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर दत्ता पाटिल, कम्पटीशन डायरेक्टर अनिल राठी, रूपेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी, अशोक दुबे और राकेश ठाकुर सहित खेल जगत की कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन डॉ. राजू खानाड़े द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, यानी शनिवार को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 125 इवेंट्स खेले जाएंगे, जहां पानी की लहरों पर देश के शीर्ष बाल खिलाड़ी पदक जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाएंगे।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments