odisha news : SIP एवं Mutual Fund जागरूकता सेमिनार सफलतापूर्वक सम्पन्न...

odisha news : SIP एवं Mutual Fund जागरूकता सेमिनार सफलतापूर्वक सम्पन्न...


कांटाबांजी (आशीष अग्रवाल) : कांटाबांजी में SB Wealth द्वारा आयोजित SIP एवं म्यूचुअल फंड जागरूकता सेमिनार बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग... 

     Ad..


युवा एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वित्तीय जागरूकता प्रदान करना तथा SIP एवं Mutual Fund के माध्यम से भविष्य के लिए नियमित निवेश की जानकारी देना था।

     Ad..


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री अशोक छापड़िया  एवं सम्मानित वक्ता सचिव श्री ललित अग्रवाल जी ने लोगों को बचत एवं निवेश के महत्व के बारे में अपना अनुभव साझा किया ।

Nippon India के ब्रांच मैनेजर श्री शिव जोशी जी ने म्यूच्यूअल फण्ड SIP निवेश के ऊपर पूर्ण प्रकाश डाला। SB Wealth के Directors श्री धीरज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती सरला देवी ने कहा कि आज के समय में आर्थिक सुरक्षा के लिए नियमित निवेश अत्यंत आवश्यक है तथा SIP एक सरल  एवं अनुशासित निवेश का माध्यम है। 

कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित अतिथिगण श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियो एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति की सराहना की।सेमिनार के दौरान निवेश, वित्तीय योजना, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट प्लानिंग एवं दीर्घकालीन wealth creation जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात सभी के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई।इस सफल आयोजन के लिए SB Wealth की पूरी टीम को बधाई दी गई।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post