Odisha : कांटाबांजी में १७ मई से भव्य शिव कथा मृत का आयोजन...
कांटाबांजी (आशीष अग्रवाल) : कांटाबांजी शहर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बनने जा रहा है। स्थानीय बनमाली पैलेस परिसर में १७ मई से २५ मई तक एक हफ्ते तक चलने वाला शिव महापुराण कथा भव्य का आयोजन किया जा रहा है।
Ad..
यह पावन कार्यक्रम गुलाब चंद ओमप्रकाश अग्रवाल एवं सिंघल परिवार भक्तों के साथ मिलकर आयोजित कर रहे हैं।कथा के प्रेरणा श्रोत आचार्य श्री भूपेन मुनि का मार्गदर्शन मिला ।
Ad..
वही श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य आचार्य विनय कांत त्रिपाठी महाराज इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और अपनी मधुर आवाज में शिव कथा का रसपान कराकर भक्तों का मन मोह लेंगे।
Ad..
इस नौ दिन के ज्ञान यज्ञ में शिवलिंग पूजा की रस्में, शिव प्रसाद की अलौकिक महिमा, कामराती का चरित्र, सती का चरित्र, देवादीदेव महादेव और माता पार्वती का पवित्र विवाह समारोह, कार्तिकेय का चरित्र, गणेश जन्मोत्सव, हनुमान महोत्सव और १२ वें ज्योतिर्लिंग का महत्व जैसे कई दिव्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
माना जाता है कि इसे सुनने से मन को शांति मिलती है और पुण्य मिलता है। कांटाबांजी हरिभवन में भक्तों के लिए बनमाली पैलेस आने-जाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम किया गया है।
इसके अलावा, कार्यक्रम में आने वाले सभी भक्तों के लिए रोजाना प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है, आयोजक परिवार के सीनियर सदस्य ओमप्रकाश ओमू अग्रवाल ने बताया और सभी से इस शिव कथामृत में शामिल होने का अनुरोध किया।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment