भक्तिमय परिवेश में शिव पुराण का आठवां दिन : शिव कथा सुनने के लिए भक्तों का समागम...

भक्तिमय परिवेश में शिव पुराण का आठवां दिन : शिव कथा सुनने के लिए भक्तों का समागम...


ओडिशा/कांटाबांजी,(आशीष अग्रवाल) : ओडिशा बलांगीर जिला के कांटाबांजी शहर स्थित बनमाली पैलेस में अब एक सुंदर आध्यात्मिक माहौल दिखाई दे रहा है। यहां 17 मई से देवाधिदेव शिव महापुराण कथा कार्यक्रम चल रहा है, जो  25 मई को संपन्न होगा। 

Ad..



आज इस कार्यक्रम के आठ दिन पूरे हो गए हैं। आचार्य श्री भूपेंद्र मुनि द्वारा प्रेरणा प्राप्त कर  वृंदावन से आए पूज्य आचार्य विनय कांत त्रिपाठी महाराज हर दिन अपनी मधुर वाणी में शिव जी की महिमा, शिव-पार्वती विवाह और गणेश जन्म जैसी कई भक्ति कथाएं सुना रहे हैं। 

   Ad..


इस मौके पर महाराज ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सिर्फ अपने लिए काम नहीं करता बल्कि सभी के कल्याण की कामना करके भी काम करता है। सनातन धर्म में कहा गया है कि धर्म की जीत होती है, बुराई का नाश होता है और पूरी दुनिया का कल्याण सुनिश्चित होता है। 

इसमें सिर्फ अपनी, अपने गांव या अपने देश की भलाई की बात नहीं है बल्कि सनातन पूरी दुनिया की भलाई चाहता है। इसलिए यह शिव महापुराण किसी एक के लिए नहीं बल्कि दुनिया की भलाई के लिए ये  किया जाता है। 

उन्होंने तारीफ़ की कि कांटाबांजी के भक्तों ने न सिर्फ़ इसे सुना नही बल्कि बैठकर बहुत शांति से इस कथा का रस पान किया । यह पवित्र कार्यक्रम ओम प्रकाश अग्रवाल और सिंघल परिवार द्वारा किया गया। 

आयोजक ओम प्रकाश जी ने कहा कि अपने स्वर्गीय पिता की याद में और दुनिया की भलाई के लिए उन्होंने यह शिव कथा का आयोजन किया है।जहाँ हर दिन 400 से 500 महिला एवं पुरूष भक्त कथा का लाभ उठाते हैं। 

भक्तों की सुविधा के लिए स्थानीय हरिभवन से गाड़ियों का इंतज़ाम किया गया है एवं प्रतिदिन सभी भक्तों के लिए प्रसाद प्राप्ति के लिए भी सुंदर इंतज़ाम किए गए हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post