'ईरान पर फिर हमला कर सकता है अमेरिका', ट्रंप के बयान ये बढ़ाई दुनिया की चिंता...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को भविष्य में ईरान पर फिर से हमला करने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को वह ईरान पर सैन्य कार्रवाई का फैसला लेने से सिर्फ एक घंटे दूर थे, लेकिन अंतिम समय में हमले को टाल दिया गया।
Ad..
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं आज हमला करने का फैसला लेने से केवल एक घंटे की दूरी पर था।" हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमला किस प्रकार का होने वाला था और उसे क्यों स्थगित किया गया।
Ad..
ईरान के नेता अब समझौता करने के लिए गुहार लगा रहे- ट्रंप..
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के नेता अब समझौता करने के लिए गुहार लगा रहे हैं। उनके इस बयान को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है।
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहा तनाव..
हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है।
दोनों देशों के बीच तनाव पर दुनिया पर असर..
ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब अमेरिका-ईरान संबंधों पर टिक गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है तो इसका असर पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा और वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment