//BREAKING//
Loading...

Ideas

45 साल पहले उसी हिल्टन होटल में रोनाल्ड रीगन को मारी गई थी गोली, जहां आज ट्रंप पर हुआ हमला...

45 साल पहले उसी हिल्टन होटल में रोनाल्ड रीगन को मारी गई थी गोली, जहां आज ट्रंप पर हुआ हमला...


नई दिल्ली। शनिवार रात वाशिंगटन डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन का वार्षिक डिनर चल रहा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक गोलीबारी की तेज आवाजें गूंजीं। इसने पूरे कार्यक्रम की चमक-दमक को चकनाचूर कर दिया।

Ad..



मेहमान फर्श पर लेट गए और सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति को तुरंत घेर लिया। यह वही वाशिंगटन हिल्टन होटल है जहां 45 साल पहले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हत्या का प्रयास हुआ था।

     Ad..


बॉलरूम में अफरा-तफरी..

कुछ ही पलों में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स हथियार निकालकर मंच पर पहुंच गए। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को घेर लिया और उन्हें मंच से तेजी से हटाकर पीछे के पर्दे से बाहर निकाला। भीड़ सदमे में फर्श पर दुबकी रही।
    Ad..

ट्रंप ने बाद में बताया कि शुरू में उन्हें लगा था कि ट्रे गिर गई है, लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि गोली चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा था कि ट्रे है, लेकिन वैसा नहीं था।

हिल्टन होटल में इतिहास दोहराने की कोशिश..

30 मार्च 1981 को यानी 45 साल पहले वॉशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर जॉन हिंकले जूनियर ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारकर घायल कर दिया था। 22 कैलिबर की एक गोली उनकी लिमोजीन से टकराकर वापस आई, उनके सीने में लगी, जिससे उनकी एक पसली टूट गई और फेफड़े में छेद हो गया। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद रीगन की जान बच गई।

पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ था और वह बच गए थे। फिर से उसी जगह गोलीबारी जैसी घटना ने सभी को चौंका दिया। कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी मौजूद थे, जिनमें स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर भी शामिल थे। उन्हें भी सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बाहर निकाला।

इसके अलावा सीएमएस प्रशासक मेहमत ओज ने बाहर निकलते समय पत्रकारों से कहा कि ऊपर गोली चली है। घटना के बाद पूरे हॉल को खाली कराया गया। सैकड़ों मेहमान होटल लॉबी और बाहर खुले क्षेत्र में पहुंचे। लोग एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए, कई फोन कर रहे थे और कुछ अपने परिवार व दफ्तरों को मैसेज भेज रहे थे।

व्हाइट हाउस पहुंचे ट्रंप..

रात करीब 8:40 बजे ट्रंप का काफिला होटल से तेज रफ्तार में निकला और सीधे व्हाइट हाउस पहुंचा। वहां जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। ट्रंप ब्लैक टाई में ही प्रेस ब्रीफिंग रूम पहुंचे। उनके साथ मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और एफबीआई प्रमुख काश पटेल मौजूद थे।

ट्रंप ने कहा कि मैं वहां रुकना चाहता था, लेकिन सुरक्षा एजेंट्स ने कहा कि मुझे निकलना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दोबारा आयोजित किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हम इसे फिर करेंगे। हम किसी को भी अपने समाज पर कब्जा नहीं करने देंगे।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments