एक्शन में नेपाल की बालेन सरकारः अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर, बागमती किनारे से हटाए सैंकड़ों परिवार...
New delhi : नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू में बड़ा अभियान चलाते हुए बागमती नदी के किनारे बने सैकड़ों अवैध ढांचों को हटा दिया है।यह कार्रवाई थापाथली और गैरेगांव इलाकों में की गई, जहां लंबे समय से भूमिहीन लोग झुग्गियों और अस्थायी घरों में रह रहे थे।
Ad..
इस अभियान में करीब 146 परिवारों को थापाथली से और लगभग 200 परिवारों को गैरेगांव से हटाया गया। कुछ परिवारों को अस्थायी रूप से दशरथ स्टेडियम और कीर्तिपुर इलाके में शिफ्ट किया गया है।सरकार ने यह कार्रवाई बागमती नदी के किनारों को साफ करने और शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से की है।
Ad..
इस अभियान में पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नगर निगम की टीमों ने मिलकर काम किया। पहले भी बालेन्द्र शाह (बालेन) ने ऐसे अवैध ढांचे हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय सरकार का सहयोग नहीं मिलने के कारण यह सफल नहीं हो पाया था।
Ad..
इस बार सरकार ने पहले ही लोगों को नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा था और वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया था, इसलिए कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।सरकार ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में शांति नगर और गौशाला जैसे इलाकों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।
Edited by k.s thakur...





0 Comments