//BREAKING//
Loading...

Ideas

MP news : उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में किसान की मौत...

MP news : उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में किसान की मौत...


उज्जैन : उज्जैन जिले में गरोठ रोड पर शुक्रवार रात मिनी बस की टक्कर से ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के अमृतसर निवासी बस चालक और एक यात्री सहित तीन लोग घायल हैं। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। 

Ad..



गनीमत रही कि उस वक्त उसमें कोई सवार नहीं था। लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर तोड़फोड़ भी की।पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रही मिनी बस ने तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह खाई में गिरकर पलट गई।

   Ad.. 


ट्राली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक विजय सोलंकी की मौत हो गई। वहीं उसके साथी राजेश शर्मा, बस चालक शिवकुमार निवासी अमृतसर, यात्री बॉबी और धर्मेंद्र कुमार निवासी दिल्ली घायल हो गए।

घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में दो यात्री निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किए गए। हंगामे की जानकारी लगने पर घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल, पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर, राघवी टीआई काजल सिंह व पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments