संबलपुर रेल मंडल में डॉ.बी.आर.अंबेडकर की जयंती आयोजित...

संबलपुर रेल मंडल में डॉ.बी.आर.अंबेडकर की  जयंती आयोजित...


संबलपुर  : भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.बी.आर.अंबेडकर की 135वीं जयंती मंडल कार्यालय संबलपुर में मनाई गई। संबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र चौधरी ने बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Ad..



सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पण किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने रेल अधिकारी और कर्मचारी को डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के सिद्धांतों और विचारधाराओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री राजेश्वर टिग्गा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, संबलपुर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

    Ad..





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post