CG news : अंबिकापुर में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश कर भागे तस्कर, 210 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त...
अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास कर सनसनी फैला दी।
Ad..
आरोपित मौके से फरार हो गए, लेकिन वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर ली गई।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मध्यप्रदेश सीमा से लगे तुंगवा चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
Ad..
इसी दौरान सुबह बुधवार करीब सुबह 10 बजे बैढ़न (मध्यप्रदेश) की ओर से आ रही सफेद बोलेरो चेकपोस्ट के पास पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और ड्यूटी पर तैनात जवानों को कुचलने की नीयत से सीधे बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गया।जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को कूदना पड़ा, जिससे दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
Ad..
ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बलबीर लकड़ा द्वारा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गईं।सूचना मिलते ही बलंगी व रघुनाथनगर थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 12 बजे रघुनाथनगर में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में वही बोलेरो खड़ी मिली, जिसे चालक मौके पर छोड़कर चाबी के साथ फरार हो गया था।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 209.64 लीटर अंग्रेजी शराब और बियर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,09,640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में फरार वाहन चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आरोपित और वाहन मालिक की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण सिंह, प्रधान आरक्षक अफजल खान सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Edited by k.s thakur...





0 Comments