CG news : बिलासपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, हाइवा टकराने से केबिन में जिंदा जला चालक...

CG news : बिलासपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, हाइवा टकराने से केबिन में जिंदा जला चालक...


बिलासपुर : सकरी नेशनल हाईवे 130-ए पर संबलपुर ओवरब्रिज में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां कोयला लोड तेज रफ्तार हाइवा ने आगे चल रहे हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केबिन में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया।

Ad..



पुलिस के अनुसार, हाइवा क्रमांक सीजी 10 एके 5007 सकरी से हिर्री की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर इसने आगे चल रहे हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएस 1692 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद केबिन में धमाके के साथ आग भड़क उठी और पूरा वाहन लपटों में घिर गया।

     Ad..


हादसे में चालक अरविंद भारद्वाज (निवासी झारखंड) केबिन में फंस गया। आग इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पास तक नहीं जा सके।सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

Ad..



इसके बाद केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। केबिन और दस्तावेज जल जाने के कारण वाहन नंबर के आधार पर मालिक और ट्रांसपोर्टर की जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोयला कहां से लाया जा रहा था और कहां पहुंचाया जाना था।सकरी क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार नहीं है। 19 जुलाई 2022 को कोपरा डेम के पास भी इसी तरह खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रेलर में आग लग गई थी, जिसमें चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। रविवार का हादसा एक बार फिर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर गया है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post