CG news : बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस, बाल-बाल बचे यात्री...

CG news : बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस, बाल-बाल बचे यात्री...


बालोद : नेशनल हाईवे 930 पर बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग में कुसुमकसा अंडरब्रिज के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच पायल कंपनी की यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Ad..



हादसे के समय बस में करीब 13 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर आ रही थी। 

   Ad..


कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस का स्टेयरिंग फेल होने की आशंका जताई जा रही है।चालक ने नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन ढलान के कारण बस सड़क किनारे रेलवे ट्रैक के पास खाई में जा गिरी। 

गनीमत रही कि बस पटरी से कुछ दूरी पर ही रुक गई, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। 

सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post