CG news : बिलासपुर को करोड़ों की सौगात... डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1.99 करोड़ के 8 कार्यों को दी मंजूरी...

CG news : बिलासपुर को करोड़ों की सौगात... डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1.99 करोड़ के 8 कार्यों को दी मंजूरी...


रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। 

     Ad..


उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन कार्यों के लिए विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।डिप्टी सीएम श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए...

    Ad..


ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिल सके।वार्डवार स्वीकृत कार्यों का विवरण : नगर पालिका बोदरी के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए बजट का आवंटन इस प्रकार किया गया है...

वार्ड क्रमांककार्य का विवरणस्वीकृत राशि
वार्ड-7दो बी.टी. कोटिंग सड़कों का निर्माण42.20 लाख रुपए
वार्ड-15बी.टी. कोटिंग सड़क निर्माण13.13 लाख रुपए
वार्ड-11, 12, 13 व 14झूलेलाल मंदिर से दुर्गा मंदिर तक बी.टी. कोटिंग सड़क41.61 लाख रुपए
वार्ड-14आत्मानंद स्कूल से काली मंदिर होते हुए मेन रोड तक बी.टी. सड़क16.73 लाख रुपए
वार्ड-6रहंगी रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण31.08 लाख रुपए
वार्ड-10प्राथमिक शाला दड़हा से मेन रोड तक सी.सी. रोड12.83 लाख रुपए
विभिन्न क्षेत्रपीपल चौक से बिजली ऑफिस रहंगी मोड़ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण41.50 लाख रुपए

प्रमुख विकास कार्य एक नजर में :  


बी.टी. कोटिंग सड़कें: सड़कों के डामरीकरण और मजबूतीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आवागमन सुगम होगा। 


सी.सी. रोड: वार्ड-6 और वार्ड-10 के मुख्य संपर्क मार्गों पर कंक्रीट सड़क का जाल बिछाया जाएगा।


जल निकासी व्यवस्था: रहंगी मोड़ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण से जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post