भारत के बाद अफगानिस्तान ने किया पाक के नूर खान एयरबेस को तबाह, सैटलाइट तस्वीरें शेयर कर किया बड़ा दावा...
नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है। इनमें रावलपिंडी स्थित रणनीतिक नूर खान एयरबेस भी शामिल है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों का जवाबी हमला बताया।
Ad..
अफगान रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा ..
एक्स पर जारी एक पोस्ट में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान में स्थित प्रमुख सैन्य ठिकानों के खिलाफ सटीक और सुनियोजित हवाई अभियान चलाए। इनमें नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन का मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप शामिल हैं।
Ad..
अफगानिस्तान के दावों की पुष्टि नहीं..
अफगानिस्तान के इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है और नूर खान एयरबेस को हुए नुकसान का भी सही अनुमान भी नहीं है। यह एयरबेस पिछले साल मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों और अन्य हमलों का शिकार हुआ था। उसके बाद से इस बेस पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था।
पाक हमले की जवाबी कार्रवाई ..
अफगान मंत्रालय की पोस्ट में कहा गया, 'यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना द्वारा कल रात और आज काबुल, बगराम तथा अन्य इलाकों पर किए गए हवाई हमलों का जवाब था।' मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अफगान हवाई क्षेत्र का कोई भी उल्लंघन या पाकिस्तान की ओर से कोई भी आक्रामकता का तेज, निर्णायक और उचित जवाब दिया जाएगा।
कितना हुआ नुकसान ..
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार तड़के कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने बमबारी करने की कोशिश की। अफगान प्रवक्ता के मुताबिक, अफ़गान विमानरोधी हथियारों ने मिसाइलों को रोक दिया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। तालिबान ने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां तबाह हो गईं।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment