//BREAKING//
Loading...

Ideas

WB news : चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: मलबा साथ ले गई जांच एजेंसी, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई...

WB news : चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: मलबा साथ ले गई जांच एजेंसी, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई...


चतरा। सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस हादसे की जांच कर रही एजेंसी घटनास्थल से मलबा अपने साथ ले गई है।जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में सिमरिया थाना में स्टेशन डायरी संधारित की गई है।

Ad..


थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच दो एजेंसियां कर रही हैं। इनमें डीजीसीए और एएआईबी शामिल हैं।एएआईबी की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के बाद मलबे को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Ad..


फाइंडिंग के आधार पर ही आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि 23 फरवरी की देर शाम सिमरिया में रेड बर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रशासन की ओर से शुरुआती कार्रवाई पूरी कर ली गई है और अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments