//BREAKING//
Loading...

Ideas

लड़ाकू विमान Su-30 MKI लापता, असम में रडार से संपर्क टूटा; IAF ने तैनात की सर्च टीम...

लड़ाकू विमान Su-30 MKI लापता, असम में रडार से संपर्क टूटा; IAF ने तैनात की सर्च टीम...


भारतीय वायुसेना के एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान का रडार संपर्क टूट गया है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही असम में विमान का रडार से संपर्क टूट गया. अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान टीम तैनात कर दी गई है, विमान की तलाश की जा रही है.

Ad..


New delhi : भारतीय वायुसेना के एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान का रडार संपर्क टूट गया है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही असम में विमान का रडार से संपर्क टूट गया. अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान टीम तैनात कर दी गई है, विमान की तलाश की जा रही है. 

     Ad..


भारतीय वायु सेना के एक बयान के मुताबिक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था. आगे की जानकारी जुटाई जा रही है. खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

क्या विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त?

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई अफवाहें उड़ी हैं. बोकोजान उपमंडल के चोकीहोला क्षेत्र के ग्रामीणों ने दावा किया है कि जंगल के घने इलाके में किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने जैसा दृश्य दिखा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन दावों का सत्यापन किया जा रहा है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संभावित स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है.

खोज अभियान की ताजा स्थिति?

वायुसेना और स्थानीय अधिकारियों ने पहाड़ी-जंगली इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है. विशेषज्ञ दलों को रवाना किया गया है, जबकि ड्रोन व आधुनिक उपकरणों से निगरानी तेज हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि विमान व चालक की जानकारी मिलने तक यह सिलसिला रुकेगा नहीं. सभी एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही हैं.





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments