//BREAKING//
Loading...

Ideas

अवैध खनन नहीं,रेलवे के उन्नति मूलक काम जारी...

अवैध खनन नहीं,रेलवे के उन्नति मूलक काम जारी...


कांटाबांजी : रेलवे की ज़मीन से गैर-कानूनी मिट्टी उठाने से कांटाबांजी में खतरे की घंटी बज गई है। इस तरह की खबर सोसियल मीडिया प्लेटफार्म में कुछ लोगों ने फैलाई थी। जिसे लेकर ना केवल आम जनमानस,बल्कि रेलवे के अधिकारी भी चकित थे।

Ad..


हमने इस बात की पुष्टि करने और जमीनी हकीकत को जानने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया। और जिस जगह की बात कही जारही थी उस जगह जाकर क्या सच और क्या झूठ इसकी खोज पड़ताल की। जिससे पता चला की बैलास्ट साइडिंग कांटाबांजी में मिट्टी भरने का काम चल रहा है। 

   Ad..


पहले बैलास्ट स्टैकिंग ग्राउंड बैलास्ट राइडिंग एरिया के पास ऊबड़-खाबड़ ढलान वाला एरिया था। इस कार्य के संबंध में जब हमने स्थानीय रेलवे एईएन जे.प्रसन्न कुमार से मिलकर पूछा तो उन्होंने कहा की बैलास्ट लोडिंग प्लेटफॉर्म की कैपेसिटी 14 बैलास्ट(bob)कैपेसिटी से बढ़ाकर 30 बैलास्ट(bob)कैपेसिटी करने की मांग है।

लोडिंग प्लेटफॉर्म को पूरा करने और बैलास्ट स्टैकिंग यार्ड को बेहतर बनाने के लिए मिट्टी भरना ज़रूरी था।यह काम एग्रीमेंट के अनुसार काबिल अथॉरिटी की मंज़ूरी से किया जा रहा है। किसी भी तरह के मिट्टी के काम के लिए ज़रूरी ( रॉयल्टी पेमेंट ) राजस्व पेमेंट रेलवे राज्य सरकार को देता है।

खुदाई की जगह रेलवे ट्रैक से काफी दूर है और इससे किसी भी स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं होगा। रेलवे बाउंड्री के किनारे खाली ज़मीन से मिट्टी खोदी जा रही है। 30 बैलास्ट(bob)की लोडिंग के लिए लोडिंग प्लेटफॉर्म को चौड़ा करना ज़रूरी है। कुछ लोग गलत मंसूबे रख कर ना केवल रेलवे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि उन्नति करण काम पर भी रोक लगाना चाहते हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments