//BREAKING//
Loading...

Ideas

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नहीं आएंगी NCERT की 11वीं कक्षा की नई किताबें, छात्रों को करना होगा लंबा इंतजार...

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नहीं आएंगी NCERT की 11वीं कक्षा की नई किताबें, छात्रों को करना होगा लंबा इंतजार...


नई दिल्ली। एनसीईआरटी ( राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की ग्यारहवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक के लिए छात्रों को अभी और इंतजार करना होगा।

             Ad..


नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत तैयार हो रही ग्यारहवीं की नई पाठ्यपुस्तकें अब शैक्षणिक सत्र 2027- 28 में आएंगी। पहले नौवीं कक्षा के साथ ग्यारहवीं की भी नई पाठ्यपुस्तकों को भी लाने की योजना थी, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ही आ रही है।

     Ad..


शैक्षणिक सत्र 2027- 28 में आएंगी नई पाठ्यपुस्तक..

स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले ही एनसीईआरटी ने एक एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी साझा की है। जिसमें बताया गया है कि ग्यारहवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकें अगले साल यानी शैक्षणिक सत्र 2027- 28 में दसवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों के साथ आएंगी। ऐसे में बारहवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों के अब शैक्षणिक सत्र 2028-29 में आने की संभावना है।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक पहले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नौवीं व ग्यारहवीं और शैक्षणिक सत्र 2027-28 में दसवीं और बारहवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों को लाने की योजना बनाई गई थी। एनसीईआरटी ने साफ किया है कि फिलहाल दसवीं और ग्यारहवीं की पढ़ाई मौजूदा पाठ्यपुस्तकों से ही जारी रहेगी।

डिजिटल व प्रिंट दोनों ही रूप 8वीं तक की किताबें उपलब्ध..

एनसीईआरटी के मुताबिक, एनईपी के तहत एनसीईआरटी की पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए तैयार की गई नई पाठ्यपुस्तकें डिजिटल व प्रिंट दोनों ही रूप में उपलब्ध है। जबकि नौवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। जल्द ही यह डिजिटल व प्रिंट दोनों ही रूप में उपलब्ध होगी।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments