MP news : इंदौर के पालदा में भीषण आग... धू-धू कर जली 3 बसें, भयंकर आग से मिनटों में हुई खाक...
इंदौर : शहर के पालदा बस स्टैंड के समीप एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें तीन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
Ad..
फिलहाल पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।एसीपी विजय चौधरी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। बस ऑपरेटर ने पालदा बस स्टैंड के पास एक खाली मैदान में अपना यार्ड बना रखा है, जहां बसों को खड़ा किया जाता है।
Ad..
यार्ड की देखरेख के लिए एक चौकीदार भी तैनात किया गया है। चौकीदार ने फायर ब्रिगेड को बताया कि ये बसें पिछले करीब 20 दिनों से वहां खड़ी हुई थीं।चौकीदार के बयान के मुताबिक, सबसे पहले अचानक एक बस में आग लगी, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जिन बसों में आग लगी, वे श्रीनाथ ट्रेवल्स, निधि ट्रेवल्स और देवा ट्रेवल्स की बताई जा रही हैं। इस अचानक हुई आगजनी से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
घटना की गंभीरता और आग लगने के संदेहास्पद कारणों को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। किसी भी तरह की साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया गया है।
Edited by k.s thakur...




0 Comments