MP news : मंडला के मनेरी में टायर गोदाम में भीषण आग, समीप थे एचपी और इंडियन गैस के प्लांट, कई किमी दूर दिखा धुआं...
मंडला : मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में टायर कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
Ad..
मनेरी पुलिस के मुताबिक, आग पर फिलहाल नियंत्रण पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां लगातार काम कर रही हैं। आग लगने वाले गोदाम के पास एचपी और इंडियन गैस के प्लांट भी हैं, इसलिए सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए और गैस प्लांट से वाहनों को हटा दिया गया।
Ad..
गोदाम में बड़ी मात्रा में टायर भंडारित थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग के दौरान धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोग डर के मारे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रहते हुए बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मनेरी चौकी प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है,आग बुझाने का कार्य जारी है।
Edited by k.s thakur...




0 Comments