//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : महासमुंद में जांच के दौरान होंडा कार से 75 लाख रुपये नगद बरामद, दो आरोपित पकड़े गए ...

CG news : महासमुंद में जांच के दौरान होंडा कार से 75 लाख रुपये नगद बरामद, दो आरोपित पकड़े गए ...


महासमुंद : कोमाखान पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार दो आरोपितों को पकड़कर नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

        Ad..


पुलिस के अनुसार 16 मार्च को महासमुंद खरियार रोड सीमा पर टेमरी नाका में वाहन जांच के दौरान उड़ीसा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122 को रोककर तलाशी ली गई।

     Ad..


कार चालक ने अपना नाम राजेन्द्र महानंद (27) निवासी मुण्डापला, थाना बेलपाड़ा,जिला बलांगीर (उड़ीसा) बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47) निवासी वार्ड 02 डेली मार्केट, कांटाबांजी,थाना कांटाबांजी, जिला बलांगीर (उड़ीसा) बताया।तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग से 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल बरामद हुए। 

प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे, जिसकी कुल राशि 75 लाख रुपये पाई गई। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से संबंधित बताते हुए कांटाबांजी से रायपुर ले जाना बताया।

पुलिस ने नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।इसके बाद पुलिस ने 75 लाख रुपये नगद, लगभग 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments