CG news : बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टे का जाल बिछाने वाली गैंग का भंड़ाफोड़, छह लाख और तीन कार जब्त...
बिलासपुर : शहर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एसीसीयू (साइबर सेल) और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
Ad..
उनके कब्जे से कार, महंगे मोबाइल और छह लाख रुपये जब्त किए गए हैं। उनके पास मिले रजिस्टर में मोटी रकम के लेनदेन का हिसाब है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मोपका के गार्डन सिटी में रहने वाले राजेश उर्फ राजा बजाज के खिलाफ संगठित रूप से सट्टा चलाने का मामला दर्ज है।
Ad..
इसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था और रायपुर में छिपकर रह रहा था।
तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके साथ मंगला में रहने वाले प्रदीप खत्री को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित रिक्की पैनल के जरिए अलग-अलग प्लेटफार्म पर ऑनलाइन गेम्स पर दांव लगवाते थे।
इसके लिए अलग-अलग लिंक के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ा जाता था और देशभर में सट्टा खिलाया जा रहा था। आरोपित खुद को ब्रांच संचालक बताकर नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।सटोरिए टेलीग्राम प्लेटफार्म के जरिए पैन इंडिया स्तर पर ग्राहकों को जोड़ते थे।
इसके बाद वॉट्सएप नंबर पर संपर्क कर उन्हें गेम का लिंक दिया जाता था। इसी लिंक के माध्यम से ग्राहक पैसे लगाकर सट्टा खेलते थे। मुनाफे का 65 प्रतिशत हिस्सा हेड आफिस और 35 प्रतिशत हिस्सा ब्रांच को मिलता था।आरोपित फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग कर लेन-देन करते थे।
आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके खाते भी इस्तेमाल में लिए जाते थे। पुलिस को आरोपितों के खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस की ओर से सटोरियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों का डिटेल मांगा गया है।
इसके बाद इससे जुड़े लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से छह लाख 90 हजार रुपये नकद, लैपटाप, दो आइफोन समेत पांच महंगे फोन, पांच बैंक पासबुक और पांच चेकबुक जब्त किए हैं। इसके अलावा होंडा सिटी, मारुति ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर कार और एक्टिवा भी बरामद की गई है।
जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान पुलिस को दो रजिस्टर भी मिले हैं, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये के लेन-देन का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज है। इससे पूरे नेटवर्क के विस्तार और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।
इसके आधार पर पुलिस की टीम इससे जुड़े लोगों के लिंक तलाश रही है। सट्टा गिरोह से जुड़े पाए जाने पर संगठित अपराध के मामले में कार्रवाई की जाएगी।इस नेटवर्क का पर्दाफाश दिसंबर 2025 में पकड़े गए आरोपी मनोज पोपटानी से हुई पूछताछ के बाद हुआ।
उसने राजेश बजाज और प्रदीप खत्री के साथ मिलकर बिलासपुर, रायपुर और अन्य शहरों में आनलाइन सट्टा संचालन की जानकारी दी थी। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। इसके बाद से राजेश बजाज शहर से दूर रहकर सट्टे का कारोबार चला रहा था।
आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसके कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।पुलिस अब आरोपित द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपित की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही आरोपित के अवैध कारोबार को संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने टीम की प्रशंसा की है।
Edited by k.s thakur...




0 Comments