//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : बिलासपुर में बोदरी से सेंदरी तक बनेगी 32 किमी रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति...

CG news : बिलासपुर में बोदरी से सेंदरी तक बनेगी 32 किमी रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति...


बिलासपुर: शहरी क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर अब भारी ट्रकों की लंबी कतारें नहीं दिखाई देगी। शहर के चारों ओर बोदरी हाईकोर्ट के पास से सेंदरी गांव एनएच -130 तक 32 किलोमीटर लंबा एक नई सड़क बनाने को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 

Ad..


सांसद तोखन साहू के प्रयास से न केवल शहर का ट्रैफिक लोड कम होगा, बल्कि न्यायधानी के विकास का दायरा भी कई गुना बढ़ जाएगा।नई रिंग रोड बिलासपुर के लिए भविष्य का सबसे बड़ी कनेक्टिविटी कॉरिडोर साबित होगी। 

Ad..


वर्तमान में रायपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाले जो भारी वाहन नेहरू चौक और शहर के मुख्य रिहायशी इलाकों में घुसकर जाम और प्रदूषण फैलाते हैं, वे अब बोदरी से ही डायवर्ट होकर सेंदरी के रास्ते बाहर निकल जाएंगे। इससे शहर के भीतर दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और हवा भी साफ रहेगी।

एनएचएआई ने इसका डीपीआर तैयार करने की अनुमति दे दी है, जिसका सीधा मतलब है कि अब प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। परियोजना का सबसे बड़ा फायदा बिलासपुर हवाई अड्डे और औद्योगिक क्षेत्रों को होगा। 

यह रिंग रोड सीधे सिरगिट्टी और लालखदान औद्योगिक क्षेत्रों को नेशनल हाईवे से जोड़ देगी, जिससे मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।चकरभाठा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अब शहर के ट्रैफिक में फंसे बिना हाईवे से सीधा रास्ता मिलेगा। 

इसके अलावा, रिंग रोड के किनारे नए ट्रांसपोर्ट नगर और कमर्शियल हब विकसित होंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नया विस्तार मिलेगा और हजारों युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार खुलेंगे।

इन रूटों पर सफर होगा सुहाना..

  • बोदरी से सेंदरी-शहर के दोनों छोरों को जोड़ने वाला बाईपास तैयार होगा।
  • हाईकोर्ट से एयरपोर्ट- बिना शहर में घुसे हाईवे के जरिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • सिरगिट्टी से रायपुर-धनबाद कारिडोर- औद्योगिक माल की आवाजाही बिना किसी रुकावट के होगी।

ट्रैफिक के शोर और प्रदूषण से राहत..


भारी वाहनों के शहर के बाहर डायवर्ट होने से मुख्य सड़कों पर दुर्घटनाओं का ग्राफ गिरेगा। स्कूल बसों और एम्बुलेंस को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, डीजल से चलने वाले भारी वाहनों का धुआं शहर के बाहर रहेगा, जिससे बिलासपुर की हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments