//BREAKING//
Loading...

Ideas

Bihar news : बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट जीतने के लिए NDA को 3 वोटों की जरूरत, हो रहा मंथन...

Bihar news : बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट जीतने के लिए NDA को 3 वोटों की जरूरत, हो रहा मंथन...


पटना। सोमवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ ही एनडीए अपने विधायकों को बता देगा कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में किस उम्मीदवार के पक्ष में प्रथम वरीयता के आधार पर मतदान करना है।

Ad..


पांच रिक्त सीटों के विरूद्ध एनडीए के पांच उम्मीदवार खड़े हैं। छठे उम्मीदवार राजद के हैं। मुकाबला पांचवी सीट के लिए होना है।एक उम्मीदवार की सुनिश्चित जीत के लिए 41 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट की जरूरत होगी।

Ad..


इस लिहाज से राजद के उम्मीदवार एडी सिंह को अगर संपूर्ण विपक्ष का उम्मीदवार माना जाए तो उनके पास 41 विधायकों का वोट है। इनमें महागठबंधन के 35 के अलावा पांच एआईएमआईएम और एक बसपा के हैं।

इधर एनडीए के विधायकों की कुल संख्या 202 है। इन्हें दो हिस्से में बांटा जाएगा। चार सीटों के लिए 41-41 विधायक आवंटित होंगे। 164 विधायक इस बंटवारे में आ जाएंगे। पांचवे उम्मीदवार के हिस्से 38 विधायक आएंगे। उनकी जीत के लिए तीन अतिरक्त वोटों का जुगाड़ करना होगा।

शिवेश राम या उपेंद्र कुशवाहा?

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को 41-41 विधायकों का आवंटन किया जाएगा। 38 वोट भाजपा के शिवेश राम को आवंटित किए जाएंगे।

वैसे अंतिम निर्णय सोमवार को ही होगा। एनडीए का दावा है कि उसके पास पांच से अधिक अतिरिक्त वोट का जुगाड़ है। पांचवी सीट पर डबल इंजन की सरकार का भी जोर लगेगा। इसलिए पांचवी सीट का उम्मीदवार कोई हो, जीत में संदेह नहीं है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments