अमित शाह कटक में CISF के 57वें स्थापना समारोह में हुए शामिल...
भुवनेश्वर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटक मुंडाली CISF कैंप में आयोजित CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने CISF की तारीफ की।
Ad..
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लिए CISF की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने शहीद राजगुरु, बख्शी जगबंधु, सुरेंद्र साई और सबसे कम उम्र के शहीद बाजी राउत को याद किया।उन्होंने कहा कि CISF 70 एयरपोर्ट समेत 361 बड़े संस्थानों को सुरक्षा दे रहा है।
Ad..
अब CISF के जवान बंदरगाहों को भी सुरक्षा देंगे।अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के ज़ोरदार ऑपरेशन से नक्सलवाद का सफ़ाया हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि तिरुपति से पशुपति रेड कॉरिडोर तक माओवादियों का सपना चकनाचूर हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए CISF की भूमिका अहम है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एयर फ़ोर्स की स्पेशल फ़्लाइट से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य BJP अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शाह का स्वागत किया। शाह के कटक, भुवनेश्वर, पारादीप में खास प्रोग्राम हैं।
Edited by k.s thakur...




0 Comments