झारखंड में फर्जी आधार पर 2.43 लाख राशन कार्ड निरस्त, सबसे ज्यादा धनबाद-जमशेदपुर में अपात्र...
रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर फर्जी और डुप्लीकेट आधार कार्ड के कारण राशनकार्ड से लाभुकों के नाम कटे हैं। कई लाभुकों के नाम बिहार और बंगाल में भी होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
Ad..
एक ही आधार नंबर के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में बने राशन कार्ड को रद करने के क्रम में झारखंड में अब तक 2.43 लाख राशनकार्ड धारियों को सूची से बाहर कर दिया है।इन सभी को दूसरे राज्यों में भी राशन कार्ड होने और डुप्लीकेट आधार होने के कारण रद किया गया है। झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर आधार सीडिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया था।
Ad..
इस आधार पर नकली और फर्जी आधार कार्ड पाए जाने पर 2,43,408 राशन कार्ड रद कर दिए गए हैं और इतने ही नए लाभुकों को कार्ड दिए गए हैं।फर्जी और अयोग्य राशन कार्डों की पहचान बायोमेट्रिक विसंगतियों, मौतों, और एक ही व्यक्ति के कई कार्डों के आधार लिंक होने के कारण की गई, जिससे सरकारी राशन के दुरुपयोग को रोका जा सके।
विभागीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों की मौत हो जाने के बाद भी राशन कार्ड में उनका नाम चल रहा था।इसी प्रकार फर्जी नाम, डुप्लीकेट आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन के क्रम में विफलता के आधार पर राशन कार्ड को रद किया गया है।
दरअसल, केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने अपात्र लाभुकों को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा है।इस कारण से जिन लोगों के नाम कटे हैं उन्हें एक बार अपने स्तर से शिकायत करने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
बड़ी बात यह है कि इस आधार पर झारखंड में संदिग्ध पाए गए कुल 2,54,887 राशन कार्डों में से महज 11,479 राशनकार्ड धारी सही पाए गए हैं, जिनका नाम अभी भी सूची में शामिल है।
किस जिले में कितने नाम कटे..
चतरा : 6740 370
देवघर : 8717 182
धनबाद : 18464 96
दुमका : 12992 331
पूर्वी सिंहभूम : 22689 286
गढ़वा : 6769 1226
गिरिडीह : 12341 1341
गोड्डा : 8219 299
गुमला : 7446 1012
हजारीबाग : 10003 1187
जामताड़ा : 8909 7
कोडरमा : 4736 11
लातेहार : 5477 473
लोहरदगा : 5624 44
पाकुड़ : 9646 209
पलामू : 12869 360
रामगढ़ : 5433 76
रांची : 20681 489
साहेबगंज : 9284 1374
सरायकेला खरसावां : 11602 1308
सिमडेगा : 5843 18
पश्चिम सिंहभूम : 15324 22
कुल : 2,43,408 11479




0 Comments