AI Impact Summit 2026 : पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन, AI स्टार्टअप्स ने दिया डेमो...

AI Impact Summit 2026 : पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन, AI स्टार्टअप्स ने दिया डेमो...


New delhi /AI Impact Summit India 2026: नई दिल्ली में आज से 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हुआ है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस वैश्विक महाकुंभ में दुनियाभर के नेता और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे. समिट में एआई के फायदों, रोजगार पर इसके प्रभाव और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

Ad..


नई दिल्ली में आज से ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का भव्य आगाज हुआ, जिसमें दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ शिरकत कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम को एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया जो इस तकनीक के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक बड़ा मंच साबित होगा. 

ये समिट 20 फरवरी तक चलेगा. इस समिट में 300 से अधिक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं, जहां विशेषज्ञ एआई ईकोसिस्टम के फायदों और इसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करेंगे. समिट का मुख्य उद्देश्य न केवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत को दुनिया के सामने रखना है बल्कि इसके साथ आने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए एक ठोस वैश्विक रणनीति तैयार करना भी है.

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर सबसे बड़ा सवाल रोजगार और सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है जिसे लेकर समिट के दौरान गहन विचार-विमर्श किया जाएगा. कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और रिसर्चर्स उन खतरों और नए अवसरों पर अपनी राय रखेंगे जो एआई की वजह से भविष्य के जॉब मार्केट में पैदा होंगे. 

इसके अलावा तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल का डेटा सेंटर्स और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा, यह मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहेगा. समिट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि कैसे एआई को आम आदमी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने और ग्लोबल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.

AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर..

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
  • इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
  • सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
  • मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
  • शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
  • क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
  • डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
  • डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
  • आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
  • अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
  • प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
  • विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post