IndiGo यात्रियों के लिए मुसीबत, विमान में 5 घंटे तक फंसे रहे 200 से ज्यादा यात्री...
Chennai : चेन्नई से सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में तकनीकी खराबी और क्रू से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कई घंटे की देरी हो गई. इस दौरान 200 से ज्यादा यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा.
Ad..
इंडिगो की फ्लाइट एक बार फिर से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई. चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली IndiGo की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ये फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी और करीब 200 से ज्यादा यात्रियों को 5 घंटों तक विमान के अंदर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा. घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है, जब फ्लाइट सुबह रवाना होने वाली थी.
जानकारी के मुताबिक, विमान में सभी यात्रियों के बैठने के बाद तकनीकी खराबी सामने आई. एयर कंडीशनिंग सिस्टम में दिक्कत के कारण केबिन में गर्मी बढ़ गई. इसके बाद विमान को जांच के लिए वापस खड़ा किया गया. तकनीकी जांच और मरम्मत में समय लगने की वजह से उड़ान में लगातार देरी होती चली गई. इसी दौरान एक और समस्या सामने आई.
फ्लाइट के पायलट और केबिन क्रू की ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा हो गया, जिसे एविएशन नियमों में ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन’ कहा जाता है. नियमों के मुताबिक तय समय से ज्यादा काम करने की इजाजत नहीं होती, इसलिए क्रू को बदला गया. नई क्रू टीम के आने और उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में भी समय लग गया.



0 Comments