कनाडा में टारगेट किलिंग: भारतीय की गोली मारकर हत्या, 2026 में तीसरी घटना...
कनाडा के टोरंटो में एटोबिकोक के एक मॉल के बाहर 37 वर्षीय भारतीय युवक चंदन कुमार राजा नंदकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस दोपहर करीब 3.30 बजे मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे जानबूझकर की गई हत्या मान रही है, जो 2026 में टोरंटो में तीसरी घटना है।
Ad..
नई दिल्ली। कनाडा के टोरंटो के एटोबिकोक में एक मॉल के बाहर 37 साल के भारतीय युवक चंदन कुमार राजा नंदकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई इस हत्या से मॉल में खरीदारी कर रहे लोग और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
Ad..
टोरंटो पुलिस गोलीबारी की घटना के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस घायल भारतीय युवक को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने कहा कि उनके पास यह मानने के कारण हैं कि गोलीबारी जानबूझकर की गई थी। यह 2026 में टोरंटो में तीसरी हत्या है।
गोलीबारी जनता के लिए चिंता का कारण- वॉटसन..
वॉटसन ने कहा, ''मैं समझ सकता हूं कि इस तरह की गोलबारी, खासकर किसी मॉल में, जनता की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन सकती है। हम गवाहों और वीडियो की तलाश करेंगे। हम हर उस व्यक्ति से अपील कर रहे हैं जिसके कुछ भी देखा हो, हमें बताए।''
उन्होंने कहा, ''यह तुरंत नहीं पता चल पया है कि चंदन कुमार को गोली मारने के लिए कितने लोग आए थे और कितनी गोलियां चलाई गईं।
घटना स्थल पर 10 गोलियों के निशान..
घटना स्थल पर पुलिस को मॉल के एंट्री गेट के पास खड़ी एक एसयूवी मिली, जिसकी विंडशील्ड के ड्राइवर की तरफ लगभग 10 गोलियों के निशान थे। जिस समय गोलीबारी हुई, मॉल में काफी भीड़ थी। ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मॉल में दाखिल नहीं हुए।खबरों के मुताबिक, चंदन कुमार भारत के राज्य कर्नाटक से हैं और पिछले 6 सालों से कनाडा में काम कर रहे थे।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment