//BREAKING//
Loading...

Ideas

पवन हंस हेलीकॉप्टर की समंदर में कराई क्रैश लैडिंग, बच गए सातों लोग...

पवन हंस हेलीकॉप्टर की समंदर में कराई क्रैश लैडिंग, बच गए सातों लोग...


Pawan Hans helicopter Crash: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से बड़ी खबर आ रही है. पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पवन हंस के पायलट को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला तो उहते बहादुरी दिखाते हुए समंदर में क्रैश लैडिंग करवाई और सभी सातों लोगों को बचा लिया गया।

        Ad..


New delhi : पवन हंस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण अंडमान सागर में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करने पर मजबूर हो गया. राहत भरी खबर यह है कि हादसे के तुरंत बाद चलाए गए बचाव अभियान में सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, इनमें 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर बताए जा रहे हैं. 

ताजा अपडेट के अनुसार मायाबंदर के डॉ. आरपी अस्पताल में भर्ती सभी यात्रियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. दोनों पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को आबादी वाले इलाके के बजाय पानी में उतारने का प्रयास किया, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया.

पवन हंस हेलीकॉप्टर की क्रैश लैडिंग..

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहे पवन हंस कंपनी के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को तकनीकी खामी का पता चला. 

पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को अंडमान सागर में नियंत्रित तरीके से शॉर्ट लैंडिंग कराई. जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचे. सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पवन हंस के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कोई मौत या गंभीर घायल नहीं है. सिर्फ मामूली चोटें आई हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments