Israel-Iran War Live: दुबई के बुर्ज खलीफा पर ईरान ने दागी मिसाइल? दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास हुआ धमाका...
Israel vs Iran War Live: इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान में किए हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है। ईरान की ओर से लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है।
Ad..
नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया।
Ad..
तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।
पहले ही खाली करा लिया गया था बुर्ज खलीफा...
ईरान की जवाबी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए पहले ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया था। UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से एशियाई नागरिक की मौत हो गई।
दुबई के आइलैंड पाम जुमेराह इलाके में धमाका..
बुर्ज खलीफा के पास हुआ धमाका..
भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने के लिए कहा..
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता जताई है। एक ऑफिशियल बयान में भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने तनाव को और बढ़ने से रोकने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
MEA ने इस बात पर जोर दिया कि तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, साथ ही यह भी कहा कि सभी देशों की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान किया जाना चाहिए।
मिडिल ईस्ट में रहने वाले कितने भारतीय होंगे प्रभावित?
ईरान के रक्षा मंत्री की मौत का दावा..
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री, गार्ड्स कमांडर इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़े दो सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने बताया कि माना जा रहा है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपूर इजरायली हमलों में मारे गए हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा
मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रोक दी हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
ईरान में 24 की मौत..
ईरान के एक गवर्नर ने कहा कि दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट और सरकारी मीडिया के मुताबिक, लड़कियों के प्राइमरी स्कूल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।




0 Comments